Top News
Next Story
NewsPoint

Shani इन राशियां को करेंगे मालामाल

Send Push

Jagruk Youth News, 8 october 2024,   Shani ki Chaal: इस समय कुंभ, मकर व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव की सीधी चाल चलने से इन राशियों के जातकों के कष्टों में कमी आएगी। साथ ही, 5 राशियों के जातकों के जीवन में धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि
मेष राशि वालों को मार्गी शनि के कारण नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। आमदनी में शानदार वृद्धि होगी। जीवन के रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यदि आप कारोबारी हैं, तो आपको कई नए व्यापारिक डील मिल सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे चिंता दूर होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।


कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनिदेव का मार्गी होगा आर्थिक रूप से अच्छा सिद्ध होने वाला है। आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के काम में स्थिरता आएगी, तरक्की के अवसर मिलने के भी योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापार से जुड़े जातकों मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि
शनिदेव आपको तुला राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल देंगे। व्यापारी इस समय नए व्यापारिक सौदे कर सकते हैं। उनका व्यापार बढ़ेगा और मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है, जो लाभकारी साबित हो सकता है। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू होने के योग बन रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि
शनिदेव के सीधी चाल चलने से मकर राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे, एक ताजगी के साथ मधुरता बढ़ेगी। नई नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। व्यापार के काम में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। धन जमा करने की प्रवृत्ति विकसित होगी। आमदनी के नए स्रोत विकसित होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी, लेनदेन सुचारू रूप से होगा। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।

मीन राशि
राशि मीन राशि वालों को शनि कृपा से आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। पुरानी निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। नए लोगों से मुलाकात होगी। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी। गाड़ी या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, बीमारियां दूर होंगी। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, चिंता कम होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, सुख-शांति का माहौल रहेगा। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।Jagruk yoth news इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now